पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अहमद मुर्तजा अब्बासी को मंगलवार सुबह सिद्धार्थनगर के अलीगढ़वा ले गई थी। मुर्तजा ने बताया कि उसने धारदार हथियार बांका यहीं से खरीदा था, लेकिन दुकानदार ने इससे इनकार किया है।
जानकारी के मुताबिक, मुर्तजा ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि सिद्धार्थनगर के अलीगढ़वा से उसने बांका खरीदा था। उसके बताने पर पुलिस उसे लेकर मंगलवार सुबह नेपाल बॉर्डर के पास स्थित अलीगढ़वा पहुंच गई थी। एक दुकान पर वह लेकर गया, लेकिन जिस तरह का हथियार उसके पास से बरामद हुआ था, वहां पर नहीं मिला।
दुकानदार ने इस बात से इनकार किया है कि उसकी दुकान से कोई शनिवार को बांका खरीदने आया था। पुलिस अब इसकी जांच गहराई से शुरू कर दी है कि आखिर उसने हथियार कहां से खरीदा था। एटीएस व एसटीएफ की टीम इसकी जांच कर रही हैं।