बड़हलगंज क्षेत्र के भैंसहट गांव निवासी व अफगानिस्तान में फंसे रंजीत मौर्य के घर तहसीलदार गोला केशव प्रसाद ने पहुंचकर जानकारी ली। परिजनों ने उन्हें बताया कि रंजीत वहां से निकलने को परेशान हैं लेकिन अभी वापसी की व्यवस्था नहीं बन पाई है।
परिजनों ने तहसीलदार को बताया कि रंजीत से फोन पर वार्ता हो रही है। वहां अभी भोजन आदि का संकट नहीं है लेकिन तालिबान के डर की वजह से फैक्टरी मालिक ने कंपनी में ही रहने को कहा है। तहसीलदार ने अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने या रंजीत के बारे में ताजा सूचनाओं से उन्हें अवगत कराएं।