प्राणी विज्ञान विभाग में 8 पदों में 1 एसोसिएट प्रोफेसर (एससी), 2 असिस्टेंट प्रोफेसर (सामान्य), 1 असिस्टेंट प्रोफेसर (एससी), 1 असिस्टेंट प्रोफेसर (ओबीसी), 1 असिस्टेंट प्रोफेसर (ईडब्ल्यूएस) का चयन हुआ है तथा दो पदों पर चयन समिति को कोई भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला। कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा राजनीति विज्ञान विभाग में चयन समिति को कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला।
इन शिक्षकों को मिली पदोन्नति
कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्राणि विज्ञान विभाग के डॉ. केशव सिंह को एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर तथा डॉ. एसके तिवारी को असिस्टेंट से एसोसिएट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ निशा जायसवाल को एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर, प्राचीन इतिहास विभाग के डॉ रामप्यारे मिश्र को असिस्टेंट प्रोफेसर से एसोसिएट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग के डॉ मनीष श्रीवास्तव को एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर, रसायन शास्त्र विभाग के चार शिक्षकों डॉ सोमशंकर दुबे, डॉ निखिल कांत शुक्ला, डॉ नेत्रपाल, डॉ अखिलेश श्रीवास्तव को एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया गया।
कार्य परिषद के अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
कार्यसमिति में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में से नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विश्वविद्यालय के अधिनियम तथा परिनियम में होने वाले परिवर्तन पर सुझाव देने के लिए कार्य परिषद के सदस्य प्रो राम अचल सिंह की अध्यक्षता में समिति गठित करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही पूर्वांचल इनक्यूबेशन सेंटर में चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, मैनेजर तथा एपीआरओ की नियुक्ति के बारे में भी कार्य परिषद को जानकारी दी गई। अध्यक्षता कुलपति प्रो राजेश सिंह ने की। बैठक मेें प्रो राम अचल सिंह, डॉ प्रदीप राव, अनिल सिंह, बलिया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो कल्पलता पांडेय, वशिष्ठ नारायण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।