फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल: 210 गांवों में सुधरेगी बिजली व्यवस्था, अब 24 घंटे आपूर्ति की होगी व्यवस्था

Mon, 07 Nov 2022 01:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मुख्य अभियंता आशू कालिया ने बताया कि नगर पालिका और नगर निगम ने कुल 210 गांवों में बिजली विस्तारीकरण का प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करवा देंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर मंडल के 210 गांवों को जल्द ही 49 करोड़ रुपये की लागत से 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पावर कारपोरेशन ने जोन के मुख्य अभियंता से सर्वे करवाकर पूरी रिपोर्ट मांगी थी। लगभग एक सप्ताह पहले मुख्य अभियंता ने चारों जिलों के अभियंताओं से सर्वे करवाकर रिपोर्ट सौंप दी।

विज्ञापन


मंडल के चार जनपदों के नगर पालिका और नगर निगम के सीमा विस्तार में शामिल करीब 210 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का लक्ष्य हासिल करने के लिए कई बिजली घरों व ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही इन गांवों में जर्जर तारों व खंभों को भी दुरुस्त किया जाएगा।

योजना के मुताबिक, इस लक्ष्य के धरातल पर पूरा होने के बाद गांवों को शहरी शेड्यूल के मुताबिक बिजली मिलने लगेगी। अभी तक इन गांवों को ग्रामीण शेड्यूल के हिसाब से 18 घंटे ही बिजली मिलती है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों को 24 घंटा व ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे आपूर्ति देने का निर्देश दे रखा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

बीते दिनों नगर पालिकाओं के विस्तार की घोषणा हुई। इसमें बड़ी संख्या में गांवों को नगर निकायों में शामिल कर वहां सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नगर निकायों में शामिल गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, शौचालय आदि के अलावा 24 घंटे बिजली की सुविधा महत्वपूर्ण आयाम है।

मुख्य अभियंता आशू कालिया ने बताया कि नगर पालिका और नगर निगम ने कुल 210 गांवों में बिजली विस्तारीकरण का प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करवा देंगे।

इन जिलों के गांवों में नेटवर्क विस्तार होगा
जनपद     गांव की संख्या   
गोरखपुर 32 गांव
कुशीनगर   112 गांव
देवरिया 35 गांव
महराजगंज 60 गांव


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें