फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए आवेदन 20 तक, मिलेगा वित्तीय लाभ व अनुदान

Mon, 04 Jul 2022 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

योजना के तहत संचालित होने वाली लगभग 25 परियोजनाओं में वित्तीय लाभ/अनुदान (एससी/एसटी, महिलाओं के लिए परियोजना लागत का 60 प्रतिशत सभी वर्ग के पुरुषों को 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा) के ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक जुलाई से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है जो 20 जुलाई तक जारी रहेगा। विभागीय पोर्टल http://fymis.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसका शुभारंभ मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद द्वारा रविवार को एनेक्सी भवन में किया गया।
विज्ञापन


इस योजना के तहत संचालित होने वाली लगभग 25 परियोजनाओं में वित्तीय लाभ/अनुदान (एससी/एसटी, महिलाओं के लिए परियोजना लागत का 60 प्रतिशत सभी वर्ग के पुरुषों को 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा) के ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। योजना में मुख्य रूप से तालाब निर्माण, मछली पालन में होने वाला व्यय, खारे जल में तालाब निर्माण, मत्स्य बीज हैचरी की स्थापना, बायोफ्लाक टैंक, विभिन्न श्रेणी के बड़े, मध्यम और छोटे आकार के आरएएस एवं बायोफ्लाक, विभिन्न श्रेणी की फिश फीड मिल, साइकिल आईस बाक्स के साथ, मोटर साइकिल आइस बाक्स के साथ, मत्स्य बीज नर्सरी, घर के आगे पीछे छोटे तालाब, मनोरंजन युक्त तालाब, जिंदा मछली विक्रय केंद्र आदि प्रमुख हैं।

इच्छुक व्यक्ति अपनी इच्छानुसार परियोजनाओं का चयन कर सकते हैं। मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्पादन और क्रय-विक्रय से संबंधित जानकारी देने के लिए मत्स्य विभाग द्वारा 50-50 के बैच का जिला स्तर पर नि:शुल्क शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम एक जुलाई से आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें