फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मामूली बात पर हुआ विवाद तो नाराज होकर मायके चली गई पत्नी, पति ने फंदे से लटककर दे दी जान

Wed, 28 Jul 2021 09:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

युवक की बेरोजगारी की वजह से होता था पती-पत्नी के बीच विवाद। डिप्रेशन में चल रहा था मृतक।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के शास्त्रीपुरम इलाके में मंगलवार शाम को एक युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक बेरोजगार था और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। सोमवार को विवाद के बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गोरखनाथ थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम कॉलोनी में रहने वाले रेलवे कर्मचारी हरि प्रसाद मिश्रा के दो बेटे हैं। छोटा बेटा रवि प्रकाश उर्फ राम (34) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। कोरोना संकट के दौरान नौकरी छूट जाने के बाद वह घर आ गया था। आसपास के लोगों के मुताबिक रोजगार नहीं होने के कारण पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इस वजह से वह डिप्रेशन में भी चल रहा था। सोमवार को रवि प्रकाश का पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी।

मंगलवार को रवि पूरे दिन अपने कमरे में ही था। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो शाम करीब साढ़े सात बजे रवि की मां उसे बुलाने कमरे में गई। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो रवि का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रकरण की छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें