फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की पड़ताल: गोरखपुर रोडवेज बसों में आ रहा पानी, यात्री हो रहे परेशान

Mon, 28 Jun 2021 10:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

अधिकतर बसों के टूटे हैं शीशे, प्लाई लगाकर चलाया जा रहा काम, कई बसों में साइड शीशा भी नहीं, बारिश में यात्रियों को हो रही दिक्कत।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज का हाल बेहाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन निगम अनफिट बसों से यात्रियों को सफर करा रहा है। एसी हो या सामान्य बसें उनकी खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। ऐसे में बारिश का पानी बसों के भीतर आने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। बारिश का पानी अंदर न आए इसके लिए शीशों की जगह प्लाई लगाकर काम चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

 
कोरोना कर्फ्यू के दौरान रख-रखाव नहीं होने से बसों की हालत और भी खराब हो गई है। बसों की हकीकत जानने के लिए गोरखपुर डिपो के रेलवे बस स्टेशन की पड़ताल की गई। परिसर में खड़ी सोनौली-दिल्ली बस नंबर यूपी 53 सीटी 4104 और शताब्दी एसी बस यूपी 51 एटी 1015 की हालत काफी खराब थी।

इसका दरवाजा टूटा हुआ था। इतना नहीं अनुबंधित बस यूपी 53 बीटी 5211 की बस का शीशा टूटा मिला। ऐसी कई बसें देखने को मिले जिसमें ड्राइवर सीट के बगल में लगा साइड शीशा भी टूटा था। ऐसी खटारा बसों से लोगों को यात्रा करवाकर परिवहन निगम उनकी जान से खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन


गोरखपुर डिपो एआरएम केके तिवारी ने कहा कि बिना मेंटनेंस के बसों को सड़क पर नहीं उतारा जाता है। खिड़कियों के शीशे टूटने पर उन्हें तत्काल बदल दिया जाता है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें