फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे कैसे लड़ेंगे कोरोना से: वैक्सीन की कमी से धीमा पड़ा टीकाकरण अभियान, जिले में मौजूद है मात्र 14 हजार डोज

Mon, 28 Jun 2021 09:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

150 की जगह 43 बूथों पर ही लगेगी कोरोनारोधी वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग के केवल 14 हजार डोज ही है मौजूद
विज्ञापन
टीका लगवातीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोनारोधी वैक्सीन की कमी के कारण सोमवार को क्लस्टर एरिया के बूथों पर टीकाकरण नहीं हो सकेगा। आशंका जताई जा रही है कि यह समस्या मंगलवार को भी रहेगी। विभाग के मुताबिक सोमवार को 43 बूथों पर ही टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले के सात ब्लॉकों में क्लस्टर टीकाकरण अभियान की शुरुआत 21 जून से की गई है। इन ब्लॉकों में बेलघाट, पिपराइच, ब्रह्मपुर, खजनी, जंगल कौड़िया, कैंपियरगंज और पाली शामिल हैं। इन ब्लॉकों में 14 से 16 टीमें सक्रिय हैं। सोमवार को अभियान का आठवां दिन है। क्लस्टर अभियान में 105 बूथ बनाए गए हैं। इस अभियान का असर यह रहा है कि पिछले छह दिनों में करीब डेढ़ लाख लोगों को टीका लग चुका है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि शनिवार को कुल 44 हजार डोज वैक्सीन गोरखपुर मंडल को मिली थी। इसमें से रविवार को एडी हेल्थ कार्यालय से 10 हजार डोज ही मिल सकी है। करीब चार हजार डोज पहले से मौजूद है। ऐसे में कुल 14 हजार डोज इस समय विभाग के पास है।
विज्ञापन


क्लस्टर एरिया में टीकाकरण पर फिलहाल रोक लगाई गई है। उम्मीद है कि सोमवार शाम तक वैक्सीन की बड़ी खेप मिल जाए। अगर वैक्सीन मिल जाती है तो मंगलवार को बड़े स्तर पर टीकाकरण होगा, लेकिन वैक्सीन नहीं मिलती है तो मंगलवार को भी यह रोक बनी रहेगी।

ब्लॉक मुख्यालयों पर लगेंगे टीके
डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि सोमवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर टीकाकरण होगा। हर ब्लॉक में दो-दो बूथ बनेंगे। जिले में 19 ब्लॉक हैं। शहरी क्षेत्र में पांच बूथ बनेंगे। इस प्रकार करीब 43 बूथों पर टीका लगेगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें