फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के बाल उमंग: रेल म्यूजियम में बच्चे करेंगे जमकर मौज-मस्ती, रेलवे के एतिहासिक विरासत से होंगे रूबरू

Wed, 20 Dec 2023 10:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

रेल म्यूजिम में बने मंच पर बच्चे गायन व नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा टैलेंट हंट, ड्राइंग, फायर ऑफ द माउंटेंन, म्यूजिकल चेयर, बैलून बैलेंसिंग, टॉफी दौड़, लेमन एंड स्पून दौड़ भी उन्हें रोमांचित करेगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बच्चों में जमकर उत्साह है।
विज्ञापन
अमर उजाला बाल उमंग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल म्यूजियम में अमर उजाला का बाल उमंग बुधवार को सुबह नौ बजे से शुरू होगा। छोटे-छोटे बच्चे म्यूजियम में ट्वाय ट्रेन और झूले पर मस्ती करेंगे तो रेलवे के संग्राहलय में जाकर रेलवे की एतिहासिक विरासत से भी रूबरू होंगे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के सहयोग से रेल म्यूजियम में आयोजित कार्यक्रम बाल उमंग में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों के अलावा अनाथालय के बच्चे भी रहेंगे।

इन बच्चों के लिए ढेर सारी खेल की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें भाग लेकर वे रोमांचित होंगे और नृत्य व गायन में जमकर धमाल मचाएंगे। म्यूजियम परिसर में ही चलती ट्रेन और उत्साह-उमंग के माहौल में बच्चे ड्राइंग भी बनाएंगे।
विज्ञापन


इनका उत्साह बढ़ाने के लिए सांसद रवि किशन और पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य कारखाना प्रबंधक, यांत्रिक कारखाना डीके खरे व अन्य हस्तियां मौजूद रहेंगी। उधर, मंगलवार की शाम अभिभावकों के साथ पहुंचे बच्चों ने भी खुशनुमा मौसम में जमकर मौज-मस्ती की।

मंच पर बच्चे गायन व नृत्य की देंगे प्रस्तुति
रेल म्यूजिम में बने मंच पर बच्चे गायन व नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा टैलेंट हंट, ड्राइंग, फायर ऑफ द माउंटेंन, म्यूजिकल चेयर, बैलून बैलेंसिंग, टॉफी दौड़, लेमन एंड स्पून दौड़ भी उन्हें रोमांचित करेगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बच्चों में जमकर उत्साह है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें