फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर शहीद लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग की शहादत को किया नमन

Wed, 05 Aug 2020 07:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अमर शहीद लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भारत-नेपाल मैत्री समाज और गोरखा रिक्रूटमेंट डिपो (जीआरडी) के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग का 21वां शहादत दिवस बुधवार को कूड़ाघाट स्थित प्रतिमा पर मनाया गया।

विज्ञापन


जहां सबसे पहले 3/4 बटालियन से रिटायर्ड ऑनररी कैप्टन एसएन सिंह, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कर्नल मैथ्यूज, मेजर जनरल शिव जसवल और जीआरडी के कमांडेंट अजय पासबोला ने पुष्पचक्र अर्पित किया। इस दौरान भारत-नेपाल मैत्री समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त की अगुवाई में समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा की। साथ ही भारत माता जय के नारे भी लगाए।
 
अध्यक्ष ने कहा कि भारत माता के वीर सपूत को जन्म देने वाली मां धन्य हैं। कारगिल की लड़ाई में आज ही के दिन लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग ने अपने प्राण न्योछावर किया था।
विज्ञापन


वर्तमान में नेपाल सरकार द्वारा गोरखा सैनिकों को बहकाए जाने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है की उन लोगों ने नेपाली नागरिकों के लिए आजतक ऐसा कोई कार्य किया है, जो मील का पत्थर साबित हो।

उन्होंने अपने आंदोलनों के समय इन सेना के जवानों पर उत्पीड़ात्मक कार्यवाही किया था। नेपाल की जनता का सिर्फ उत्पीड़न ही किया है। मौके पर पूर्व सभासद श्रवण कुमार पांडेय, रामप्रकाश मिश्र, रवि गुप्त, कमल किशोर गुप्त आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें