राजघाट पर गुरू गोरक्षनाथ घाट की सफाई की गई।
- फोटो : अमर उजाला।
राजघाट में राप्ती नदी के किनारे छठ पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। आसपास के लाेगों के अलावा दूरदराज से लोग सूर्य की उपासना के लिए पहुंचते हैं। इस वजह से नदी किनारे वेदी बनाने के लिए लोग पहले से कब्जेदारी शुरू कर देते हैं। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद ही नदी किनारे कई लोगों ने जमीनों पर कब्जा जमा लिया था।
अमर उजाला में दो नवंबर को समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मौके की जांच कराई। इसके बाद छठ के लिए जमीनों की कब्जेदारी रुक गई। कोई व्यक्ति छठ पूजा के लिए वेदी बनाकर उसकी सौदेबाजी न करे, इसकी निगरानी का निर्देश भी नगर आयुक्त ने दिया है। उधर, दिवाली और छठ के लिए दोनों घाटों की सफाई कराई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश और मनोज समेत तीन पर एक और केस, एम्स थाने में दर्ज हुआ मामला
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि नदी के किनारे गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दिवाली और छठ पूजा के लिए साफ-सफाई कराई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों को तैयार कराया जा रहा है। वेदी बेचने की शिकायत पर कार्रवाई होगी।