फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: साधन सहकारी समितियों को खाद का आवंटन शुरू, गोदाम में पर्याप्त मात्रा में है भंडारण

Tue, 19 Oct 2021 11:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

वर्तमान में गोदामों में 6441 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। वहीं एनपीके 1832 मीट्रिक टन मौजूद है, जबकि यूरिया 6397 एमटी उपलब्ध है। इन खादों का वितरण साधन सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाता है। इसे साधन सहकारी समितियों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
खाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में रबी की फसल की बुआई का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या खाद की होती है। इस बार सहकारिता विभाग का दावा है कि खाद की कोई समस्या नहीं होगी। सरकारी गोदामों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। साधन सहकारी समितियों में खाद भेजी जा रही है। वहां से किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन


नवंबर महीने में रबी की फसल की बुआई शुरू हो जाती है। सहकारिता विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल जितनी डीएपी, एनपीके का वितरण सरकारी दुकानों से हुआ था, उतनी खाद गोदामों में उपलब्ध है। बुआई शुरू होने के पहले कई रैक खाद जनपद में आएगी।

वर्तमान में गोदामों में 6441 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। वहीं एनपीके 1832 मीट्रिक टन मौजूद है, जबकि यूरिया 6397 एमटी उपलब्ध है। इन खादों का वितरण साधन सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाता है। इसे साधन सहकारी समितियों पर भेजा जा रहा है। डीएपी का दाम 1200 रुपये प्रति बैग है, यह मूल्य लंबे समय से है। एनपीके का दाम 1175, जबकि यूरिया का दाम 266.50 रुपये है।
विज्ञापन


सहकारी समितियां के उप निबंधक सुनील गुप्ता ने कहा कि जनपद में डीएपी, एनपीके एवं यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इनका एलाटमेंट हो गया है। साधन सहकारी समितियों पर खाद भेजी जा रही है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वह समितियों से खाद ले सकते हैं। खाद की कोई समस्या नहीं है। अभी कई रैक खाद आएगी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें