फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो नेपाल बार्डर: नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़े कोरोना के मरीज, सरहद पर अलर्ट

Fri, 20 Aug 2021 06:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

पिछले चौबीस घंटे में मिले 42 संक्रमित, एक की मौत, 15 दिनों के लिए रात्रि लाकडाउन बढ़ा, रूपनदेही जिला प्रशासन ने भारत से आने वाले लोगों पर कड़ाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र रूपनदेही जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर 15 दिनों के लिए रात्रि लॉकडाउन बढ़ाया गया है। पिछले चौबीस घंटे में 42 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। नेपाल में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर रूपनदेही जिला प्रशासन ने भारत से आने वाले लोगों पर कड़ाई शुरू कर दी है। वहीं, सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


भारत नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। पिछले चौबीस घंटे में 42 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य कार्यालय रूपनदेही के अनुसार 189 लोगों पर आरटीपीसीआर टेस्ट में 42 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

रूपनदेही में अब तक 30,075 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 29,100 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। जिले में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिले में अब तक 521 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जिले में फिल्हाल 456 लोग सक्रिय रूप से संक्रमित हैं। लुंबिनी क्षेत्रीय अस्पताल के प्रबंधन डॉ. राजेन्द्र खनाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बुटवल उपमहानगर पालिका में 16, तिलोट्टा नगर पालिका में आठ और देवदहा नगर पालिका में सात, सैनमीना नगर पालिका में 5, सिद्धार्थनगर नगर पालिका में 3, कंचन, शुद्धोधन और समरीमई गांव में 1/1 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई है। बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर प्रशासन ने 15 दिनों के लिए रात्रि लाकडाउन की अवधि बढ़ाते हुए सरहद पर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें