रेलवे प्रशासन ने अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद द्विसाप्ताहिक (09409/09410) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक अहमदाबाद-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल 15 अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अगले आदेश तक अहमदाबाद से सुबह 9.50 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 4.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में गोरखपुर-अहमदाबाद द्विसाप्ताहिक स्पेशल 17 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार को अगले आदेश तक गोरखपुर से सुबह 5.00 बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 11.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
आज से बदल जाएगा गोरखपुर-ओखा स्पेशल का समय
गोरखपुर-ओखा-गोरखपुर (05045/05046) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का समय एक अप्रैल से बदल जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर-ओखा साप्ताहिक स्पेशल 1 अप्रैल से प्रत्येक बृृहस्पतिवार को गोरखपुर से सुबह पांच बजे चलकर तीसरे दिन भोर में 3.35 बजे ओखा पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 4 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को ओखा से रात 11 बजे चलकर तीसरे दिन गोरखपुर शाम 6.50 बजे पहुंचेगी।