फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बेटे को चाकू मारकर फिर खुद के पेट में भी घोंपा, हालत गंभीर

Wed, 05 Jan 2022 06:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बड़हलगंज इलाके में पिता को नशीली गोली खाने से रोकने पर हुई घटना, थाने में नहीं दी गई तहरीर, घायलों का चल रहा उपचार।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके एक पिता को नशीली गोली खाने से रोकने पर बेटे के पेट में चाकू मारने और फिर खुद के पेट में चाकू घोंपने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवरिया जनपद के रूद्रपुर थाना क्षेत्र के पिड़हनी गांव निवासी राहुल (12) अपनी बहन कविता के घर तीहामुहम्मदपुर रहकर पढ़ता था। मंगलवार की रात राहुल के पिता रामबदन (45) अपनी बेटी के घर आए थे। खाना खाकर सोए।

बुधवार की सुबह वह खाना खाकर साइकिल से अपने पुत्र राहुल को लेकर निकले। गांव में स्थित एक स्कूल के पास पहुंचकर उसने राहुल से अपना जैकेट निकालने को कहा। राहुल जैसे ही जैकेट निकाला वह नशीली गोली खाने लगा। बेटे के मना करने पर राहुल के सिर, हाथ, गर्दन व चेहरे में चाकू मारना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचे वह खुद अपने पेट में चाकू मार लिया।
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि उसकी मां मनभावती पिता रामबदन दिल्ली में रहते हैं। एक माह पूर्व वह घर आए थे। मंगलवार की रात हमसे मिलने बहन के घर आए थे। वह हमेशा घर पर मां से झगड़ा करते रहते थे। जिससे मैं अपनी बहन के यहां रहकर पढ़ता था। दोनों की हालत नाजुक है। खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें