फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कपड़ा व्यापारी को पीटने के आरोपी चौकी इंचार्ज लाइनहाजिर, जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 09 Aug 2021 01:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सीओ कोतवाली को सौंपी गई थी प्रकरण की जांच। कार्रवाई की वजह जनहित के काम में लापरवाही बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके के रहने वाले कपड़ा व्यापारी रोहित यादव की पिटाई मामले में चौक इंचार्ज बेनीगंज बबलू सोनकर को एसएसपी ने लाइनहाजिर कर दिया है। मामला सामने आने के बाद सीओ कोतवाली को प्रकरण की जांच सौंपी गई थी। हालांकि कार्रवाई की वजह जनहित के काम में लापरवाही बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के मियां बाजार निवासी रोहित यादव की बहन शिवानी यादव ने आरोप लगाया था कि उनके भाई रोहित यादव की शाहपुर इलाके में सूर्या लेडीज एंड किड्स कलेक्शन नाम से दुकान है। वहां पर दो सिपाही मुफ्त में बार-बार कपड़ा लेने पहुंचते थे। काफी बकाया होने पर भाई ने मुफ्त में कपड़ा ना देने पर विवाद कर लिया था।

इसकी शिकायत करने पुलिस अफसरों से करने पर सिपाहियों ने कुछ रुपये लौटा दिए थे। इसी बीच दोनों आरोपी सिपाही कोतवाली के बेनीगंज चौकी में तैनात हो गए। चौकी इंचार्ज से दोनों सिपाहियों की सांठगांठ थी। 18 जुलाई को रोहित यादव की बाइक लूट ली गई। इसका मुकदमा कोतवाली थाने में दर्ज भी किया गया था। आरोप है कि इसकी जांच उसी सिपाही को मिल गई, जो पहले शाहपुर में तैनात था।
विज्ञापन


सिपाही ने जांच के नाम पर उसे उठा लिया और तीन दिनों तक उसे जमकर पीटा। यहां तक उसे खाना भी नहीं देने दिया। मामला तूल पकड़ने पर एसएसपी ने जांच का आदेश दिया था जिसके बाद रविवार को कार्रवाई कर दी गई है। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि बेनीगंज चौकी प्रभारी को लाइनहाजिर किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें