फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चरित्र पर करता था संदेह; बेटे ने दर्ज कराया है केस

Mon, 27 Nov 2023 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मानबेला में पीएम आवास योजना के तहत आवंटित ब्लॉक दो में 111 नंबर के आवास में सत्यनारायण पत्नी सुशीला और बच्चों के साथ रहता है। सत्यनारायण मुंबई में पेंट पालिश का काम करता है। वह दिवाली में घर आया था। आरोप है कि जब से वह आया पत्नी के चरित्र पर शक करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
चिलुआताल में पत्नी की हत्या करने का आरोपी सत्यनारायण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में चरित्र पर संदेह होने पर पत्नी सुशीला की हत्या करने के आरोपी पति सत्यनारायण को चिलुआताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया। बेटे राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। आरोपी ने पूछताछ में चरित्र पर संदेह की बात दोहराई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मानबेला में पीएम आवास योजना के तहत आवंटित ब्लॉक दो में 111 नंबर के आवास में सत्यनारायण पत्नी सुशीला और बच्चों के साथ रहता है। सत्यनारायण मुंबई में पेंट पालिश का काम करता है। वह दिवाली में घर आया था। आरोप है कि जब से वह आया पत्नी के चरित्र पर शक करना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें: सात दिन बाद मिला किशोर का शव: जेब में था मोबाइल फोन, फिर भी नहीं खोज पाई पुलिस
विज्ञापन


पत्नी अगर किसी से हंस कर बात करती थी तो वह उसे गलत समझ लेता था। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद भी होने लगा। आरोप है कि शनिवार को पत्नी मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान सत्यनारायण ने एक गिलास पानी मांगा तो पत्नी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


इसी बात से नाराज होकर उसने गड़ासा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शरीर पर कई जगह वार के बाद उसने गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को जेल भिजवा दिया गया है। पुलिस साक्ष्यों के साथ चार्जशीट दाखिल करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें