फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, शादी का दिया था झांसा

Mon, 25 Sep 2023 06:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 किशोरी के बयान के बाद दुष्कर्म एवं पाॅक्सो की धारा बढ़ाते हुए आरोपित मिथिलेश पांडेय निवासी सिधावल खास थाना रामकोला,कुशीनगर को सोमवार को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा से जेल भेज दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके में रक्षा बंधन में ननिहाल आई 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलघाट इलाके के एक गांव की महिला का मायका गुलरिहा इलाके के एक गांव में है। रक्षाबंधन पर महिला अपने 16 वर्षीय बेटी के साथ मायके आई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि एक सितंबर की सुबह नौ बजे उसकी बेटी घर से बाहर गई थी और देर शाम तक वापस नहीं आई।

इसे भी पढ़ें: मिट्टी को तपाकर बना रहीं सोने जैसी ज्वेलरी, विदेशों से आ रही डिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर वन स्टाफ सेंटर भेज दी। किशोरी के बयान के बाद दुष्कर्म एवं पाॅक्सो की धारा बढ़ाते हुए आरोपित मिथिलेश पांडेय निवासी सिधावल खास थाना रामकोला,कुशीनगर को सोमवार को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा से जेल भेज दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें