फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के डाढ़ाडीह गांव में शनिवार रात हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय संजय मद्धेशिया की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डाढ़ाडीह निवासी संजय मद्धेशिया शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे अपने घर की छत पर गए थे। इसी दौरान छत के किनारे से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए। बताया जा रहा है कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। संजय मद्धेशिया चार बच्चों के पिता थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रविवार सुबह क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर, स्थानीय लोगों ने हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें