फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महराजगंज में दरिंदगी के बाद बालिका की हत्या, इस हाल में मिला शव

Wed, 20 Jan 2021 03:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरेंदा/पुरंदरपुर (महराजगंज)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पुरंदरपुर क्षेत्र के एक गांव में जंगल के समीप दरिंदगी के बाद 12 साल की बालिका की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका सोमवार को दिन में तीन बजे गांव से सटे पकड़ी रेंज के जंगल में साइकिल से खर-पतवार लेने गई थी। शाम छह बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो लोग जंगल की तरफ गए, लेकिन वहां उसका पता नहीं चला।

सूचना मिलने पर पुरंदरपुर पुलिस ने भी देर रात तक जंगल में तलाश की पर कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार की सुबह मां के साथ गांव के लोग फिर उसे खोजने निकले तो पवह नाले के समीप झाड़ी में उसका अर्धनग्न शव दिखा। बालिका के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। साइकिल और चप्पल भी वहीं थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता, एसओ आशुतोष सिंह, प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, सीओ एके मिश्रा पहुंच गए। एसपी ने बताया कि गलत इरादे से बालिका का अपहरण कर हत्या की गई है। मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या, अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की गई है। पर्दाफाश के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने परिवार को बंधाया ढांढस

दरिंदगी के बाद 12 साल की बालिका की हत्या से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। नौतनवां के पूर्व विधायक कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित के घर पहुंचकर ढांढस बंधाया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद सहानी, हियुवा के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामसेवक जायसवाल, जोगेंद्र सहानी आदि ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें