फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: बारातियों से भरी स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, छह लोगों की हालत गंभीर

Wed, 20 Jan 2021 03:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया चौराहे के पास बारातियों से भरी स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गई। जिसमें 6 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बृजमनगंज भेजा। जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक कोहरे के फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा पठानडीह थाना मिश्रौलिया जिला सिद्धार्थनगर से बारात पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के हथियागढ़ में मंगलवार की रात आई थी। सुबह वापस लौटते समय बृजमनगंज कोल्हुई मार्ग पर मिश्रौलिया चौराहे के समीप स्कार्पियो सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। जिसमें चालक फतेमोहम्मद (21), सुदर्शन (23), सुनील (27), देवराज (8), नीरज (25), बाबूराम (16) निवासी ग्रामसभा पठानडीह थाना मिश्रौलिया जिला सिद्धार्थनगर घायल हो गए।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

चौड़ीकरण के दो वर्ष बाद भी नहीं लगी सफेद पटी

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बृजमनगंज भेज दिए। जहां डॉक्टरों ने चालक फतेमोहम्मद और सुदर्शन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल नीरज ने बताया कि रात को कोहरा अधिक होने के कारण हम सभी लोग बारात में भी नहीं पहुंच पाए थे। पैसिया के समीप रात रुकना पड़ा। सुबह होने पर घर के लिए चल दिए।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

बृजमनगंज कोल्हुई रोड का चौड़ीकरण दो वर्ष पहले हो गया। अभी तक सड़क के बीच व किनारे पर सफेद पट्टी नहीं लगाई गई है। इससे कोहरे के कारण सही जानकारी न मिल पाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें