फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: गोरखपुर में दूसरे दिन 966 वोट पड़े, 129 कार्मिक रहे गैरहाजिर

Tue, 22 Feb 2022 11:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिला बचत अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक पाली में 1200 मतदान कार्मिकों को बुलाया गया है। मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी को ईवीएम इंस्टाल करने से लेकर अन्य  सभी जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
UP election 2022 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दूसरे चरण के मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन सोमवार को कुल 966 वोट पड़े। सबसे अधिक शहर विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ। यहां 226 वोट पड़े।

विज्ञापन


वहीं प्रशिक्षण के लिए बुलाए गए 2400 मतदान कार्मिकों में से 129 अनुपस्थित रहे। इनमें 21 पीठासीन अधिकारी, 24 मतदान अधिकारी प्रथम, 36 मतदान अधिकारी द्वितीय व 48 मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हैं।

कर्मचारियों का प्रशिक्षण कला संकाय भवन के 30 कक्षों में चल रहा है। पोर्टिको में मतदान की व्यवस्था की गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए बूथ भी बनाए गए हैं। सोमवार को कैंपियरगंज में 63, पिपराइच में 60, गोरखपुर शहर में 226, गोरखपुर ग्रामीण में 171, सहजनवां में 102, खजनी में 80, चौरीचौरा में 44, बांसगांव में 92 और चिल्लूपार में 129 मतदान कार्मिकों ने पोस्टल मतपत्रों के जरिये वोट डाला। प्रशिक्षण 28 फरवरी तक जारी रहेगा और मतदान भी चलता रहेगा।
विज्ञापन


जिला बचत अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक पाली में 1200 मतदान कार्मिकों को बुलाया गया है। मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी को ईवीएम इंस्टाल करने से लेकर अन्य  सभी जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं। आयुष विभाग की ओर से सभी मतदान कार्मिकों को आयुष किट भी वितरित की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें