फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: डीएम के निर्देश पर निरीक्षण में 70 अधिकारी-कर्मचारी मिले नदारद, जवाब तलब

Thu, 22 Sep 2022 12:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने सुबह आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 18 में से 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह सीडीओ संजय मीणा के निरीक्षण में विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों में 31 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम कृष्णा करूणेश के निर्देश पर बुधवार की सुबह 10 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में विभिन्न विभागों के 70 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही उनसे जवाब तलब किया गया है। वहीं, कलेक्ट्रेट में 19 कर्मचारी देर से पहुंचे। इन्हें चेतावनी दी गई है कि दोबारा यह लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यालयों की साफ-सफाई और संसाधनों की भी जांच की। विकास भवन के शौचालयों व अन्य स्थानों पर जगह-जगह गंदगी पाए जाने पर सीडीओ संजय मीणा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी।

इसे भी पढ़ें: छज्जा गिरने से एक की मौत, अंदर मजदूर और बाहर तड़पते रहे अधिकारी
विज्ञापन


एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने सुबह आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 18 में से 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह सीडीओ संजय मीणा के निरीक्षण में विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों में 31 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें डीपीआरओ कार्यालय में 26 में से 16, जिला पिछड़ा वर्ग कार्यालय में तीन में से एक, समाज कल्याण विभाग में 10 में से चार, जिलापूर्ति में 19 में से तीन, आरईएस में 24 में से चार, खाद्य सुरक्षा विभाग में चार में से एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया।

वहीं, निबंधन कार्यालय में चार, बीडीओ पिपराइच में एक, जीएम डीआईसी में दो, सीडीपीओ कैंपियरगंज में दो, एबीएसए गोला व भरोहिया में एक-एक, सीडीपीओ बांसगांव में तीन, उप निदेशक कार्यालय में नौ और सीडीपीओ ब्रह्मपुर में सीडीपीओ समेत तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


डीएम ने चेताया है कि अगले सप्ताह फिर निरीक्षण कराया जाएगा। यदि उस दौरान भी इनमें से कोई अधिकारी, कर्मचारी गैर हाजिर पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें