फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स में सात माह में हुई 650 मरीजों की फेको विधि से सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेत्र रोग विभाग में सेंचुरियन गोल्ड फेको मशीन का अक्तूबर में हुआ था उद्घाटन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सबसे सफल फेको विधि से एम्स में हर दिन ऑपरेशन किया जा रहा है। बीते साल अक्तूबर में यहां सेंचुरियन गोल्ड फेको मशीन लगी और अब तक इसकी सहायता से करीब 650 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन सफलता हो चुका है।
एम्स के नेत्र रोग विभाग की डॉ. अलका त्रिपाठी, डॉ. ऋचा अग्रवाल, डॉ. नेहा सिंह और डॉ. अमित ने बताया कि आंखों के ऑपरेशन के लिए फेको मशीन का प्रयोग अब तेजी से होने लगा है। इस मशीन के जरिए छोटा चीरा लगाकर कुछ मिनटों में ही ऑपरेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
विज्ञापन

छोटा चीरा होने के कारण मरीज को कुछ ही घंटों बाद अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है। जबकि पुरानी विधि में ऑपरेशन काफी जटिल होता था। मरीज को कम से कम आठ दिन तक अस्पताल में रुकना पड़ता था। यहां सख्त मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, माइक्रो कॉर्निया, कोलोबोमा आदि का भी ऑपरेशन हो रहा है।
विज्ञापन

एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाल ने कहा कि यह सुविधा गोरखपुर और आसपास के जिलों में कम ही जगह उपलब्ध है। इस विधि से ऑपरेशन काफी महंगा होता है, जबकि एम्स में बहुत ही कम खर्च में सारी सुविधाएं मिल जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें