सात फेरों के लिए चलेगी गोमतीनगर-हावड़ा स्पेशल
रेल प्रशासन 05080/05079 गोमतीनगर-हावड़ा-गोमतीनगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोमतीनगर से तथा 17 नवंबर से 29 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से सात फेरों के करेगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोमतीनगर-हावड़ा साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोमतीनगर से दोपहर बाद 03.55 बजे प्रस्थान करेगी। गोरखपुर से रात 09 बजे यह ट्रेन रवाना होगी और अगले दिन दोपहर बाद तीन बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा-गोमतीनगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी हावड़ा से शाम 04.20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 10.20 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और दोपहर दो बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
गोरखपुर-वाराणसी निरस्त रहेगी
पूजा स्पेशल ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे आरक्षित
पूर्वोत्तर रेलवे से संचालित होने वाली 12 त्योहार/पूजा विशेष गाड़ियों में कुछ साधारण द्वितीय श्रेणी के कोचों को आरक्षित किया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। यात्रा से पहले अपना टिकट आरक्षित कर लें।
गोरखपुर से 10 नवंबर से चलने वाली 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के डी-1, डी-2, डी-3 कोचों में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
इसे भी पढ़ें: 750 क्विंटल बारूद उगलेगा धुआं तो सांस लेना भी हो जाएगा दूभर, रखिए ख्याल...और बदतर होंगे हालात
- यहां देखें शेड्यूल...
- गोरखपुर से 12 नवंबर से चलने वाली 05023 गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के डी-1, डी-2, डी-3 कोचों में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
- छपरा से 15 नवंबर से चलने वाली 05115 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के डी-1, डी-2 कोचों में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
- गोरखपुर से 10 नवंबर से चलने वाली 05082 गोरखपुर-कामाख्या विशेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के डी-1, डी-2, डी-3, डी-4 कोचों में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
- लालकुंआ से 10 नवंबर से चलने वाली 05306 लालकुंआ-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के डी-1, डी-2, डी-3, डी-4, डी-5, डी-6 कोचों में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
- गोमतीनगर से 16 नवंबर से चलने वाली 05068 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर विशेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के डी-1, डी-2 कोचों में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
- छपरा से 10 नवंबर से चलने वाली 07652 छपरा-जालना विशेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के डी-1 से डी-8 तक के कोचों में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
- गोरखपुर से 10 नवंबर से चलने वाली 04517 गोरखपुर-चण्डीगढ़ विशेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के डी-1, डी-2 कोचों में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
- गोरखपुर से 11 नवंबर से चलने वाली 01432 गोरखपुर-पुणे विशेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के डी-1, डी-2 कोचों में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
- गोरखपुर से 15 नवंबर से चलने वाली 09102 गोरखपुर-बड़ोदरा विशेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के डी-1, डी-2 कोचों में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
- गोरखपुर से 11 नवंबर से चलने वाली 08026 गोरखपुर-थावे विशेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के डी-1 से डी-9 तक के कोचों में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
- गोमतीनगर से 09 नवंबर से चलने वाली 05071 गोमतीनगर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के डी-1, डी-2, डी-3 कोचों में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।