फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर प्रधानमंत्री आवास योजना: नगर निगम क्षेत्र के 3000 लोगों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास, जल्द ही तैयार होगा डीपीआर

Mon, 20 Sep 2021 03:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

करीब 5200 लोगों ने आवेदन दिया था। तहसील स्तर पर सर्वे के बाद इनमें से 3000 लोगों को पात्र पाया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर प्रधानमंत्री आवास योजना: प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र के 3000 और लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। तहसील स्तर पर सर्वे होने के बाद इन लोगों को पात्र पाया गया है। नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों में प्रधानमंत्री आवास से वंचित रह गए लोगों को योजना का लाभ देने के लिए नए सिरे से आवेदन मांगा गया था। करीब 5200 लोगों ने आवेदन दिया था। तहसील स्तर पर सर्वे के बाद इनमें से 3000 लोगों को पात्र पाया गया है। इसके बाद जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से रिपोर्ट भेजे जाने के बाद कंसल्टिंग एजेंसी सरयू बाबू इंजीयरिंग कंसल्टेंट ने डीपीआर तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

 
डूडा परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के पात्र 3000 लोगों का प्रधानमंत्री आवास योजना का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। एक-दो दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद इसे शासन को भेज दिया जाएगा।
 
32 गांवों के जरूरतमंदों को भी मिलेगा प्रधानमंत्री आवास
नगर निगम में शामिल 32 गांवों के जरूरतमंदों को भी प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। डूडा ने 31 गांवों के पात्र 3112 लोगों की सूची तैयार कर ली है। नगर निगम में बाद में शामिल झुंगिया गांव का सर्वे अलग से किया जाएगा। जांच के लिए सूची प्रशासन को भेजी जाएगी। लेखपाल और सर्वेयर की रिपोर्ट के बाद लाभार्थियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। आवास बनाने के लिए सभी के बैंक खाते में 2.50 लाख रुपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे।
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का दायरा बढ़ा दिया गया है। इनमें नगर निगम में शामिल 32 गांवों को भी जोड़ दिया गया है। डूडा के परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने कहा कि नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों के नागरिकों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाएगा।  

तीन सर्वेयरों पर हो चुका है एफआईआर
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर वसूली करने वालों के आरोपी गोरखनाथ के सर्वेयर विपुल सिंह और चौरीचौरा के सर्वेयर मो. याकूब व सलमान को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही तीनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है। विपुल सिंह ने महिला से दो किस्त दिलाने के नाम पर 17 हजार रुपये वसूले थे। मो. याकूब और सलमान के खिलाफ भी वसूली की अधिक शिकायतें मिल रही थीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें