फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 17.60 लाख रुपये में नीलाम हुई 20 टन प्रतिबंधित पॉलिथीन, पांच महीने में हुई थी जब्त

Tue, 20 Feb 2024 02:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

करीब 60 बोरा प्रतिबंधित पाॅलिथीन क्रश करने के लिए गीडा स्थिति फैक्ट्री में वीडियोग्राफी के बीच भेजी गई। उप सभापति धर्मदेव चौहान, पार्षद जिलाउल, पिंटू गौड, मुख्य नगर लेखा परीक्षक, जोनल अधिकारी, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह की मौजूदगी में नीलाम किया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नगर निगम की ओर से प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले पांच महीने से अभियान चला कर 20 टन प्रतिबंधित पाॅलिथीन जब्त की गई थी। नियमानुसार सोमवार को पाॅलिथीन की नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर सीतापुर स्टोर से उसकी निकासी कराई गई। क्रश करने के लिए इसे 17.60 लाख रुपये में नीलाम किया गया।
विज्ञापन


करीब 60 बोरा प्रतिबंधित पाॅलिथीन क्रश करने के लिए गीडा स्थिति फैक्ट्री में वीडियोग्राफी के बीच भेजी गई। उप सभापति धर्मदेव चौहान, पार्षद जिलाउल, पिंटू गौड, मुख्य नगर लेखा परीक्षक, जोनल अधिकारी, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह की मौजूदगी में नीलाम किया गया। अपर नर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया वीडियो कैमरे की निगरानी में हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें