शीतकाल में घने कोहरे एवं खराब मौसम से होने वाली परिचालनिक कठिनाइयों के कारण रेल प्रशासन ने एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक गोरखपुर से होकर जाने वाली 16 ट्रेनों को निरस्त किया है। इसके अलावा दो ट्रेनों का आंशिक निरस्तीरण तथा चार ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
पूर्ण निरस्तीकरण
- पाटलीपुत्र से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 02529 पाटलीपुत्र-लखनऊ स्पेशल।
- लखनऊ से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 02530 लखनऊ-पाटलीपुत्र स्पेशल।
- गोरखपुर से 02 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 02595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल।
- आनंद विहार टर्मिनस से 03 दिसंबर से 29 फरवरी तक चलने वाली 02596 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल।
- छपरा से 04 दिसंबर से 03 मार्च तक चलने वाली 05053 छपरा-लखनऊ स्पेशल।
- लखनऊ से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 05054 लखनऊ-छपरा स्पेशल।
- गोरखपुर से 02 दिसंबर से 01 मार्च तक चलने वाली 05069 गोरखपुर-ऐशबाग स्पेशल।
- ऐशबाग से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 05070 ऐशबाग-गोरखपुर स्पेशल।
- छपरा से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 05105 छपरा-नौतनवा स्पेशल।
- नौतनवा से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 05106 नौतनवा-छपरा स्पेशल।
- गोरखपुर से 01 दिसंबर से 23 फरवरी तक चलने वाली 05067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल।
- बांद्रा टर्मिनस से 03 दिसंबर से 25 फरवरी तक चलने वाली 05068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल।
- छपरा से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 05117 छपरा-मथुरा स्पेशल।
- मथुरा से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 05118 मथुरा-छपरा स्पेशल।
- गोरखपुर से 09 दिसंबर से 24 फरवरी तक चलने वाली 05057 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल।
- आनंद विहार टर्मिनस से 08 दिसंबर से 23 फरवरी तक चलने वाली 05058 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल।