फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मियों को मिल सकता है ये खास तोहफा, पूर्वोत्तर रेलवे के 15 हजार लोगों को होगा फायदा

Mon, 22 Feb 2021 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

रेलवे में बेसिक पे- 43600 रुपये से अधिक पाने वाले रेलकर्मियों को पूर्व की तरह रात्रिकालीन भत्ता मिल सकता है। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन (एनएफआईआर) की पहल पर रेलवे बोर्ड के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) ने फाइल रेल मंत्रालय को भेज दिया है। इसपर रेल मंत्रालय की अगर मंजूरी मिल जाती है तो पूर्वोत्तर रेलवे में करीब 15 हजार रेलकर्मियों को फायदा होगा।

विज्ञापन


ग्रुप सी संवर्ग के रेलकर्मियों का वर्ष 2020 से रात्रिकालीन भत्ता बंद कर दिया गया। ग्रुप सी में गार्ड, ड्राइवर, स्टेशन मास्टर, ट्रैकमैन, गेटमैन, प्वाइंटमैन आदि रेलकर्मी आते हैं। भत्ते की भी गणना निर्धारित है। मसलन, छह घंटे की ड्यूटी को एक यूनिट माना जाता है और उसी हिसाब से भत्ता दिया जाता है।

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने बताया कि भत्ता को फिर से देने के लिए एनएफआईआर के जनरल सेक्रेटरी एम राघवैया से अनुरोध किया गया था। उन्होंने डीओपीटी को पत्र लिखा था। जिसे संज्ञान में लेते हुए चार जनवरी 2021 को रेल मंत्रालय को फाइल भेजी गई है। रेल मंत्रालय से अनुमति मिलते ही पूर्व की तरह रेलकर्मियों को रात्रिकालीन भत्ता मिलने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें