कई दिनों से डीजल और पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों के बीच आज थोड़ी राहत मिली है। आज डीजल और पेट्रोल की कीमतों में मामूली कमी आई है। गोरखपुर शहर में सोमवार यानी आज पेट्रोल 88.96 और डीजल 81.46 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इससे वाहन चालकों को खासकर लंबी दूरी तय करने वाले लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई है।
बता दें कि रविवार की तुलना में आज पेट्रोल के दाम में चार पैसे की कमी हुई है। वहीं डीजल के दाम पांच पैसे घटे हैं।