उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी)-2021 की लिखित परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में शहर के नौ केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 7109 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 1427 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। केंद्रों पर केंद्र पर्यवेक्षक के साथ-साथ स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पहली पाली में कुल 4384 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3554 परीक्षा में शामिल हुए और 830 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित परीक्षा में कुल पंजीकृत 4152 अभ्यर्थियों में से 3555 परीक्षा में शामिल हुए और 597 गैरहाजिर रहे।
आज दो पालियों में 5804 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
पीजीटी 2021 की अन्य विषयों की लिखित परीक्षा बुधवार को दूसरे दिन सात व छह केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल पंजीकृत 5804 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।