कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर में मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिले में 13 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 18 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1678 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2682 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 39 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में पांच, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में दो, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में दो, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, पौली क्षेत्र में एक और अन्य जिले के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पूर्व में पॉजिटिव मिले 18 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2682 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 39 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 160 लोग एक्टिव है।