फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: गोरखपुर में 12 लाख बच्चों को लगेगा टीका, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया डाटा

Wed, 10 Nov 2021 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जानकारी के मुताबिक जिले में 18 वर्ष से ऊपर के  32 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। अब 18 साल से नीचे के बच्चों के टीकाकरण की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से बचाव के लिए गोरखपुर जिले में 12 लाख बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए योग्य बच्चों का ब्योरा तैयार कर लिया है। बच्चों के लिए जायडस कंपनी का टीका आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले में 18 वर्ष से ऊपर के  32 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। अब 18 साल से नीचे के बच्चों के टीकाकरण की तैयारी चल रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय के मुताबिक करीब 12 लाख बच्चों का टीकाकरण होना है। शासन की तरफ से जैसे ही गाइडलाइन आएगी उसके बाद वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा।
 
बीमार बच्चों की तैयार होगी लिस्ट
इस महीने बच्चों के लिए भी वैक्सीन मिल सकती है। इस संबंध में पहले चरण में बीमार बच्चों को टीका लगाया जाएगा। विभाग ऐसे बच्चों की सूची बनाएगा। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व एएनएम की मदद से ऐसे बच्चों की सूची तैयार की जा रही है। जो किसी भी बीमारी से पीड़ित हैं। इन बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर कोविड का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

 
फैक्ट फाइल
उम्र के अनुसार  बच्चों की संख्या
0-8 वर्ष तक       4.15 लाख
9-12 वर्ष तक     3 लाख
13-17 वर्ष तक   5.20 लाख  
 
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी हैं। जो बच्चे बीमार हैं, उनकी सूची जल्द ही बनाई जाएगी। शासन के दिशा-निर्देशों के हिसाब से बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें