फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: एमएमएमयूटी के एक शिक्षक समेत 12 लोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज बचे हैं 260

Mon, 28 Feb 2022 12:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66,745 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 65,627 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 858 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में रविवार को 12 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के एक शिक्षक और उरुवा का किशोर शामिल है। 21 जनवरी के बाद पहली बार स्वस्थ होने की रफ्तार, संक्रमण से कम रही है।

विज्ञापन


केवल नौ लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या 260 हो गई है। संक्रमितों में मोहद्दीपुर स्थित होटल का एक कर्मचारी, भाजपा कार्यालय, रामपुर, बगहा बाबा, बासगांव व मेंहदिया में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में चार यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66,745 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 65,627 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 858 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

नौ हजार से अधिक को लगा कोरोनारोधी टीका

कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को 141 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर नौ हजार से अधिक को टीका लगाया गया। इसके बाद से कुल टीकाकरण का आंकड़ा 66 लाख 62 हजार से अधिक पहुंच गया है। इनमें पहली डोज वालों की संख्या 38 लाख 12 हजार से अधिक और दूसरी डोज वालों की संख्या 27 हजार 92 हजार से अधिक पहुंच गई है। जबकि, प्रीकॉशन डोज वालों की संख्या 58 हजार से अधिक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें