फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में आइए रोजगार लेकर जाइए, ऐस करें आवेदन

Mon, 08 Feb 2021 09:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

  • 18 फरवरी को विकास भवन परिसर में लगेगा रोजगार मेला
  • निजी क्षेत्र की 15 कंपनियां रोजगार मेले में करेंगी प्रतिभाग

 
विज्ञापन
रोजगार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर में जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से विकास भवन परिसर में 18 फरवरी को वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की 15 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले के माध्यम से 1000 बेरोजगार युवकों को नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि 18 फरवरी को विकास भवन परिसर में रोजगार मेला लगेगा। जिसमें निजी क्षेत्र की 15 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इन कंपनियों में 1000 रिक्त पदों पर बेरोजगार युवकों की भर्ती की जाएगी।

18 फरवरी को सुबह दस बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में लगने वाले रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले युवकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इस वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन


शैक्षिक अर्हता हाईस्कूल से स्नातक और आईटीआई इत्यादि उत्तीर्ण होनी चाहिए। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थी पंजीकृत सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल पर अपने आईडी पासवर्ड से लॉगिन करें। जो अभ्यर्थी पंजीकृत नहीं है वे सेवायोजन के वेब पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें