फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: गोरखपुर विश्वविद्यालय के 10 युवा उद्यमी शुरू करेंगे स्टार्टअप, स्क्रीनिंग के बाद तय हुए नाम

Mon, 28 Mar 2022 11:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्थापित किए गए बिजनेस इंक्यूबेशन सेंटर ने स्टार्टअप शुरू करने के लिए 10 युवा उद्यमियों का चयन कर लिया है। जल्द ही उन्हें स्टार्टअप शुरू करने के लिए युवाओं को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्टार्टअप लगाने वाले 10 युवा उद्यमियों को चिह्नित किया है। चयनित स्टार्टअप में रॉकेट टेक्नालॉजी से लेकर फूड टेक्नालॉजी तक के उद्यम शामिल हैं। सभी बिजनेस इंक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से स्टार्टअप लगाएंगे।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के बिजनेस इंक्यूबेशन सेंटर को संचालित करने के साथ ही युवा उद्यमियों को स्टार्टअप लगाने में मदद के लिए स्टार्टअप इंडिया की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये मिलेंगे। स्टार्टअप लगाने वाले युवा उद्यमियों को स्टार्टअप इंडिया के तहत सीधे भी आर्थिक मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय की योजना में शामिल होने के लिए करीब 24 युवा उद्यमियों ने आवेदन किया था, जिसमें से स्क्रीनिंग के बाद 10 उद्यमियों का चयन विशेषज्ञों ने किया है।

विश्वविद्यालय ने 10 से 12 मार्च तक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया था, जिसमें दिल्ली के स्टार्टअप विशेषज्ञ डॉ. के श्रीनिवासन ने इंक्यूबेशन सेंटर के सदस्य प्रो. अजय सिंह, प्रो. लल्लन यादव, प्रो. दिव्यारानी सिंह, डॉ. स्मृति मल्ल और डॉ. राजन वालिया को स्टार्टअप लगाने और राह में आने वाली चुनौतियों की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


17 मार्च तक उन युवा उद्यमियों से आवेदन मांगा गया था, जो विश्वविद्यालय के इंक्यूबेशन सेंटर से जुड़कर स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। इसके बाद करीब दो दर्जन युवा उद्यमियों ने स्टार्टअप के लिए आवेदन किया, जिसमें वर्चुअल लैब, एग्री रोबोट, इंटीरियर डिजाइन, दृष्टिबाधितों के लिए विशेष छड़ी, फूड टेक्नालॉजी और ड्रोन आदि से जुड़े स्टार्टअप शामिल थे। विश्वविद्यालय की योजना सेंटर से 100 स्टार्टअप को बढ़ावा देने की है।

स्टार्टअप के लिए इन युवा उद्यमियों का चयन

जैनुल आबदीन, अभिषेक कुशवाहा, देवांश व कपीश, रामेश्वर मिश्रा, दिवाकांत ओझा, गंगा राम, देवांश, सिद्धार्थ त्रिपाठी, विजय कुमार, प्रमोद।

गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्थापित किए गए बिजनेस इंक्यूबेशन सेंटर ने स्टार्टअप शुरू करने के लिए 10 युवा उद्यमियों का चयन कर लिया है। जल्द ही उन्हें स्टार्टअप शुरू करने के लिए युवाओं को आमंत्रित किया जाएगा। स्टार्टअप को उद्योग का रूप देने के लिए युवा उद्यमियों की हर संभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें