कोरोना संक्रमित शवों के दाह संस्कार के लिए अगर कोई भी पैसा मांगता है तो नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मोबाइल नंबर 7311180345 या मुख्य अभियंता के मोबाइल नंबर 7311180326 पर शिकायत की जा सकती है।
अंतिम संस्कार में आने वाले परिजनों के लिए घाट पर ही हेल्प डेस्क
गोरखपुर मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि शवदाह स्थल पर ही हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था है। अंतिम संस्कार में आने वाले परिजनों द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान यह डेस्क करेगी। मेयर के मुताबिक हेल्प डेस्क को संचालित करने की जिम्मेदारी इंफोर्समेंट टास्क फोर्स के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह को दी गई है। इनके ही नेतृत्व में हेल्पडेस्क काम करेगी। अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले परिवारीजनों तथा शुभचिंतकों द्वारा जो भी समस्याएं बताई जाएंगी, उसका निदान हेल्प डेस्क कराएगी।