फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बढ़ेगी रामगढ़ताल की खूबसूरती, निकाली जाएगी 10 लाख घन मीटर गाद

Thu, 05 Aug 2021 02:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

ताल से गाद निकालने के लिए एनएमसीजी को दो साल पहले भेजा गया है प्रस्ताव, जल्द मंजूर होने की उम्मीद
विज्ञापन
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में रामगढ़ताल का पानी अब और साफ हो सकेगा। ताल से गाद निकालकर उसे और गहरा करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने कवायद शुरू कर दी है। दो साल पहले नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा (एनएमसीजी) को भेजा गया प्रस्ताव मंजूर होने के बाद ताल से करीब 10 लाख घन मीटर गाद निकाली जाएगी। इससे ताल डेढ़ से दो मीटर तक और गहरा हो जाएगा।
विज्ञापन


करीब दो साल पहले रामगढ़ताल को साफ करने एवं सुंदरीकरण के कुछ कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाकर एनएमसीजी को भेजा गया था। प्रस्ताव वहां लंबित है। गोरखपुर के कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने इस संबंध में एनएमसीजी में बात की है।

रामगढ़ताल से जो गाद निकाली जाएगी, उसके प्रबंधन पर भी जीडीए ने फैसला कर लिया है। सहारा इस्टेट की बाउंड्री की ओर से इस गाद को डाला जाएगा और इस पर ताल किनारे नेकलेस रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि रामगढ़ताल को साफ करने के लिए करीब 350 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पहले ही एनएमसीजी को गया है। जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस बजट से करीब 10 लाख घन मीटर गाद निकल सकेगी। इससे ताल के चारों तरफ नेकलेस रिंग रोड का निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें