फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइट में शामिल करें ये चीजें, कभी नहीं झड़ेंगे बाल

Thu, 13 Dec 2018 12:24 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
हरकोई चाहता है कि उसकी बालों की चमक बरकरार रहे - फोटो : file photo
विज्ञापन

हर कोई चाहता है कि उसकी बालों की चमक बरकरार रहे। उन्हें लगता है तेल और शैम्पू से हमारे बाल की चमक बनी रहेगी। लेकिन आपको बता दें कि बालों की खूबसूरती बनाएं रखने के लिए केवल शैम्पू और तेल से ही काम नहीं चलता बल्कि बालों की सुंदरता के लिए डाइट एक बड़ा रोल प्ले करती है। आइए आपको बताते हैं बालों की नैसर्गिक सुंदरता बढ़ाने के लिए आपको खाने में कौन सी चीजों को शामिल करना चाहिए। 

विज्ञापन

बाल को बढ़ने के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन चाहिए। - फोटो : file photo
दरअसल, बाल को बढ़ने के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन चाहिए। बाल केराटिन नाम के एक प्रोटीन से बनते हैं, अगर हमारे भोजन में प्रोटीन और न्यूट्रीशन की कमी होती है तो बाल सूखे और बिखरे नजर आने लगते है। अपनी रोजमर्रा के डाइट में फिश,चिकन,ग्रीन सब्जी और शाकाहारी लोगों को नट्स,अखरोट,सोयाबिन जैसी चीजों को खानी चाहिए। इसे बाल को भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं। 

स्पिलिट बालों को महीने में एक बार ट्रीम जरूर करना चाहिए - फोटो : file photo
स्पिलिट बालों को महीने में एक बार ट्रीम जरूर करना चाहिए। अगर बाल ज्यादा स्पिलिट हो रहे हैं तो हर 15 दिन पर ट्रीम करवाएं, जिससे आपके बालों की चमक बनी रहेगी।

कई बार ऐसा होता है हमारे नए बाल उगते है - फोटो : file photo
कई बार ऐसा होता है हमारे नये बाल उगते हैं और हम उन पर ध्यान नहीं देते हैं, इसके लिए हमें अपने नये बालों पर हल्के हाथों से कंघी करनी चाहिए। हमेशा बाल के अनुसार कंघी का इस्तेमाल करना होगा, जिससे आपके नये बाल टूटने से बच जाएंगे। बालों को सबसे पहले नीचे से सुलझाएं  फिर धीरे-धीरे ऊपर के बालों को।  
विज्ञापन

कंडीशनर और हाइड्रेटिंग का इस्तेमाल करें - फोटो : file photo
बालों को मुलायम बनाएं रखने के लिए कंडीशनर और हाइड्रेटिंग का इस्तेमाल करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें