इन दिनों आंखों के नीचे काले घेरे या जिन्हें डार्क सर्किल कहा जाता है एक आम समस्या है। बहुत से लोगों की आंखों में काले घेरे समय विशेष या किसी कारण से होते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें ये लंबे समय से रहते हैं और आंखों की खूबसूरती के साथ चेहरे की सुंदरता भी कम करते हैं।
दरअसल, चेहरा भले ही बेदाग हो लेकिन आंखों के नीचे गड्ढे और डार्क सर्किल आपकी खूबसूरती का निखार छीन लेते हैं। आंखों के नीचे होने वाले काले धब्बे की वजह से व्यक्ति रोगी लगता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो पहली बात आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। दूसरी बात, देर रात तक फोन का इस्तेमाल छोड़ दें। साथ ही, हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे असरदार नुस्खे जिन्हे रोजाना इस्तेमाल करके फर्क देख सकते हैं।