फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: क्या सच में राहुल गांधी की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे, ये है छह साल पुराने वीडियो की हकीकत

Thu, 21 Mar 2024 08:10 PM IST
शिवेंद्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fact Check: राहुल गांधी की रैली से जुड़ा एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो साझा कर दावा किया जा रहा है कि उनकी रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे। यहां जानें वीडियो की हकीकत...
 
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है। पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस चरण में 19 अप्रैल को 102 सीट पर मतदान होगा। उधर तमाम दलों ने प्रचार भी शुरू कर दिया है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित चुनावी कार्यक्रम का एक वीडियो साझा कर दावा किया जा रहा है कि उनकी रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे।
विज्ञापन

 

क्या है दावा?
मिमी राजदान नाम के वेरिफाइड एक्स यूजर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि गुजरात के अहमदनगर में कांग्रेस की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे। यूजर ने वीडियो को कैप्शन दिया, 'कांग्रेसी नेता अल्पेश ठाकुर ने राहुल गांधी जिंदाबाद बाद कहने को जनता से बोला, तो सुनिए जनता का जवाब। मोदी मोदी मोदी के नारे सुन बेचारे राहुल गांधी का चेहरा भी उतर गया।'
 

इसके अलावा भी कई यूजर्स इस वीडियो को सोशल मीडिया को साझा कर रहे हैं। 
 

पड़ताल 
वीडियो के साथ किया जा रहा दावा प्रथम दृष्टया ही भ्रामक लगा क्योंकि अल्पेश ठाकुर अब कांग्रेस के नेता नहीं हैं। वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चला कि जिस कार्यक्रम में राहुल पहुंचे थे वह नवसर्जन जनादेश महासम्मेलन था। इसी से संकेत लेते हुए हमने महासम्मेलन को लेकर जानकारी जुटाई। 

इस दौरान महासम्मेलन से जुड़ा एक वीडियो गुजरात कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे 24 अक्तूबर 2017 को पोस्ट किया गया था। पूरे वीडियो को सुनने के बाद पता चला कि महासम्मेलन में जब अल्पेश ठाकोर ने राहुल गांधी के पक्ष में नारे लगाने का अनुरोध किया तो भीड़ से 'राहुल गांधी जिंदाबाद' की आवाजें आई थीं।

विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा
जिस वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी की रैली में भारी ने मोदी मोदी के नारे लगाए थे वो, गलत है। असली वीडियो 2017 का और अब वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें