फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zareen Khan Special Eid: ईद पर जरीन खान को मिली सबसे खास ईदी, खुशी में झूम रही हैं अभिनेत्री

Thu, 11 Apr 2024 12:15 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

2024 की ईद बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान के लिए कुछ ज्यादा ही खास है। क्योंकि इस साल ईद पर उन्हें मिली है बेहद खास ईदी।
विज्ञापन
जरीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान की साल 2024 की ईद बेहद खास रही। इस साल की ईद उनके लिए इसलिए खास है क्योंकि उनकी मां की सेहत में पहले से काफी सुधार आया है। जरीन अपनी मां की सेहत को लेकर काफी चिंतित रहती हैं। अपनी मां की खराब तबीयत को लेकर जरीन ने कहा कि उनकी मां की हालत में पहले से काफी सुधार आया है। वाकई में अब उनकी मां पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं। जरीन इस बात से खुश है कि इस साल ईद के मौके पर उनकी मां की हालत में पहले से काफी सुधार देखने को मिला है। इसलिए उनकी मां इस ईद पर कई सारे व्यंजन बनाएंगी। पिछले कुछ महीनों से जरीन की मां का स्वास्थ्य काफी खराब चल रहा था, जिसे लेकर अभिनेत्री को उनकी चिंता सताती रहती है, क्योंकि उन्हें (जरीन की मां) खराब तबीयत की वजह से कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। अब उनके स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार देखकर जरीन बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


जरीन खान को है मां की चिंता
जरीन ने कहा, ''पिछले कुछ सालों से मैं अपनी मां और बहनों के साथ घर पर ही ईद मना रही हूं। मेरे नाना के निधन से पहले वह भी इस त्योहार का हिस्सा हुआ करते थे, क्योंकि परिवार के कई सदस्य दोपहर के भोजन के लिए हमसे मिलने आया करते थे। अब तक यही स्थिति बनी हुई है।'' इसके आगे जरीन खान ने कहा, ''इस साल मैं, मेरी मां और बहन अपने सभी करीबी लोगों के साथ मिलकर ईद मनाएंगे।''

जरीन ने अदा किया भगवान का शुक्रिया
जरीन ने अपनी मां की अच्छी सेहत के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया साथ ही उन्होंने कहा कि इस साल उनकी मां भी त्योहार मनाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 36 साल की अभिनेत्री जरीन खान ने आगे कहा, ''भगवान की कृपा से मेरी मां अब पहले से काफी बेहतर हैं। यह एक बहुत कठिन सफर रहा है। बीमारियों की वजह से उन्हें (जरीन की मां) इतने दर्द में देखना हमारे लिए बहुत दर्दनाक रहा है। उनके (जरीन अपनी मां के लिए कह रही हैं) लिए यह सब सहना बेहद कठिन था।''
विज्ञापन


जरीन खान को यकीन है कि अब उनकी मां की सेहत में पहले से काफी सुधार हो रहा है, और वह दिन-ब-दिन बेहतर हो रही है। वैसे अभी वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं। लेकिन वह अब पहले से कहीं ज्यादा अच्छा महसूस कर रही हैं। अब वह इस रमजान में काफी जोश से भरी नजर आ रही हैं। वह ईद पर हमारे लिए कुछ खाने के व्यंजन भी बना रही हैं। उनकी मां का पसंदीदा काम है खाना पकाना। वह अक्सर ईद के मौके पर उनके लिए खाना पकाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें