फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMCM: चांदनी चौक की गलियों को देख अक्षय को याद आया बचपन, अब अपने पुराने घर को खरीदना चाहते हैं अभिनेता

Thu, 11 Apr 2024 11:49 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार चांदनी चौक के अपने पुराने घर को याद कर भावुक हो गए। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने अपने बचपन की पुरानी यादों को साझा किया।
 
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई आने से पहले अभिनेता अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहा करते थे। उनका बचपन वहीं बीता। खिलाड़ी कुमार ने खुलासा किया की दिल्ली के चांदनी चौक में आज भी उनका घर है। हाल ही में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के अभिनेता ने फिल्म के लिए दिए गए एक साक्षात्कार में अपने पुराने दिनों को याद किया। बचपन के दिनों को याद कर अभिनेता भावुक हो गए। उन्होंने साझा किया कि कैसे वो पुरानी दिल्ली में कचौड़ी, पराठा और आम आइसक्रीम का आनंद उठाया करते थे। 
विज्ञापन



चांदनी चौक में अब भी है खिलाड़ी कुमार का घर
एक यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ को ‘कंचे वाली बोतल’ के बारे में बताया। उन्होंने कहा काश मैं तुम्हें वहां ले जा पाता। अक्षय ने वहां के खाने की तारीफ करते हुए कहा कि वहां का खाना काफी मजेदार है, चांदनी चौक जैसा खाना कहीं नहीं मिलेगा। वहीं, जब टाइगर ने अक्षय से पूछा क्या वहां से कोई खाना मंगा सकता है, तो खिलाड़ी कुमार ने जवाब दिया मेरा घर अब भी वहीं है। अक्षय ने कहा कि वह घर अब भी उनके पास है, वह अक्सर वहां जाते हैं। 


चांदनी चौक में सब कुछ भगवान भरोसे
अभिनेता ने साझा किया, “इतने सालों में भी चांदनी चौक में कुछ नहीं बदला। वहां के रहने का स्टाइल ही…और आज तक कुछ नहीं बदला। कोई नई बिल्डिंग नहीं आई, कुछ नहीं बदला, सब वैसे का वैसा ही है। कमाल की बात तो यह है कि आप वहां पर हर तरह के खुले तार देखेंगे पर आज तक भगवान की मेहर, लेकिन एक बार भी आग नहीं लगी। पता नहीं क्या है। भगवान भरोसे चलता है, राम भरोसे चलता है पूरा का पूरा”। 
विज्ञापन



अपने पुराने घर को खरीदना चाहते हैं अक्षय
एक अन्य यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में अभिनेता ने खुलासा किया कि अपने परिवार के साथ मुंबई आने से पहले वो जिन घरों में रहे हैं, उन्होंने उनका दौरा किया है। अभिनेता अपने परिवार के साथ सायन में रहा करते थे। वह अब भी हर महीने वहां जाते है। वह उस घर को एक दिन खरीदना चाहते हैं। अभिनेता ने कहा कि उस घर से बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। मुझे आज भी याद है मैं और मेरी बहन खिड़की से झांककर पिता जी के आने का इंतजार करते थे। 
विज्ञापन


Khushi Kapoor-Vedang Raina: दुबई में किसका हाथ पकड़े दिखीं खुशी कपूर, प्रशंसकों ने लिया इस अभिनेता का नाम


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें