कम उम्र से रहीं चुनौतियां
करण जौहर का कहना है कि उनके कुछ विरोधियों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि वे एकल पिता बनकर बहुत बड़ी गलती करेंगे। हालांकि, इस दौरान उनकी मां हीरू जौहर ने उन्हें खूब सहयोग दिया। इस दौरान करण जौहर ने उन चुनौतियों का भी जिक्र किया, जिनका सामना वे काफी कम उम्र से करते आ रहे हैं। करण जौहर ने बताया कि युवावस्था में वे एक ऐसे शख्स रहे, जो दूसरों के साथ ज्यादा घुल-मिल नहीं पाता था। कई बार वे इस किस्म की एंजाइटी का सामना करने के लिए भोजन का सहारा लिया करते।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने गाया हिट गाना 'परदेसिया', सोनू निगम-श्रेया के साथ मिलाए सुर, वीडियो वायरल
'कॉफी विद करण' को लेकर भी मिले थे सुझाव
करण जौहर का कहना है कि वे अपनी जिंदगी कुछ इस तरीके से जीते हैं, जहां उन्हें किसी चीज का अफसोस न रहे और वे अपराध बोध से भी मुक्त रहना चाहते हैं। करण जौहर ने जय मदान - लेडी ऑफ फॉर्च्यून यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इन चीजों का जिक्र किया। करण जौहर ने कहा, 'मैं कभी पछताना नहीं चाहता, मैं वही करता हूं जो मैं करना चाहता हूं। बहुत से लोगों ने मुझे बहुत सारी सलाह दी हैं'। करण जौहर ने आगे कहा, 'मैंने जब शो 'कॉफी विद करण' शुरू करने का विचार किया, तो कुछ लोगों ने कहा कि मैं खुद को जरूरत से ज्यादा एक्सपोज करके गलती कर रहा हूं। उनका कहना था कि निर्देशक में कुछ रहस्य होना चाहिए और उन्हें कैमरे के पीछे रहना चाहिए, लेकिन मैंने उन मिथकों को तोड़ दिया'।
Kareena Kapoor Khan: 25 साल ‘बेबो’ ने बड़े पर्दे पर किया राज, उपलब्धि पर करीना कपूर को मिल रहा ये खास तोहफा
लोगों ने किए थे ये सवाल
करण जौहर ने आगे कहा, 'मैंने जब बच्चों के बारे में फैसला लिया तो तमाम लोगों ने कहा, 'तुम इसे लेकर निश्चित हो? लोग क्या कहेंगे? समाज क्या कहेगा?...मैंने उन लोगों से कहा था, 'मेरे साथ जब मेरी मां की दुआएं हैं, तो मुझे इस बात की चिंता क्यों करनी चाहिए कि लोग क्या कहेंगे?' करण जौहर ने कहा, 'मेरी मां हमेशा से मेरे साथ मजबूती से रही हैं। उन्ोहंने तुरंत कहा था, 'तुम्हें बिना पार्टनर के बच्चे चाहिए? तुम अपने इस फैसले पर आगे बढ़ो, लेकिन यह ध्यान रखो कि यह बड़ी जिम्मेदारी है। किसी को अपने सामने बड़े होते देखना और उन्हें एक व्यक्तित्व के रूप में ढालना एक बड़ा जिम्मेदारी का काम है'।
'तुम्बाड' के सेट पर थे असली भूत? निर्देशक ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती