फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumari Srimathi: नित्या मेनन की कुमारी श्रीमती का ट्रेलर जारी, कॉमेडी के साथ इमोशन का डबल डोज परोसती है सीरीज

Fri, 22 Sep 2023 08:32 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ की दमदार अभिनेत्री नित्या मेनन की आगामी वेब सीरीज 'कुमारी श्रीमती' का आज यानी 22 सितंबर को दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
कुमारी श्रीमती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की दमदार अभिनेत्री नित्या मेनन इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'कुमारी श्रीमती' को लेकर चर्चा में हैं। आज यानी 22 सितंबर को एक्ट्रेस की इस सीरीज का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। सीरीज की कहानी नित्या मेनन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए न केवल सामाज से, बल्कि अपने परिवार से भी लड़ जाती है।

विज्ञापन


इस दिन स्ट्रीम होगी 'कुमारी श्रीमती' 
जाने-माने निर्देशक गोमतेश उपाध्याय के निर्देशन में बनी 'कुमारी श्रीमती पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। इस सीरीज में कुल 7 एपिसोड हैं। इसके साथ ही सीरीज को तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज की कहानी पूर्वी गोदावरी के एक दूरदराज के गांव में रहने वाली एक मजबूत इरादों वाली महिला श्रीमती अपने पैतृक घर को वापस पाने के लिए अपने गांव में एक बार और रेस्तरां खोलने का फैसला करती है, जब श्रीमती उसकी राह  में आने वाली अलग-अलग सामाजिक और नैतिक बाधाओं को पार करती है, तो हास्य से भरपूर घटनाओं की झड़ी लग जाती है।

Tiger Shroff: 'मास्टर ब्लास्टर' में कास्ट होने पर टाइगर ने किया रिएक्ट, कहा कुछ ऐसा कि दर्शक हो जाएंगे निराश

साउथ के ये सितारे आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

वेब सीरीज 'कुमारी श्रीमती' में साउथ के दिग्गज कलाकार शामिल हैं। सीरीज में नित्या के अलावा गौतमी, थिरुवीर, निरुपम, तल्लुरी रामेश्वरी, प्रणीता पटनायक, प्रेम सागर, डॉ. विजयकृष्ण नरेश और मुरली मोहन भी अहम किरदार में हैं।

यह भी पढ़ें-  The Vaccine War: फिल्म से पल्लवी के किरदार का हुआ खुलासा, NIV डायरेक्टर प्रिया अब्राहम की कहानी करेंगी बयां   

Kangana Ranaut: कंगना ने खालिस्तानियों पर साधा निशाना, सिख समुदाय से 'अखंड भारत' को सपोर्ट करने का किया आग्रह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें