अजित कुमार की नई फिल्म 'विदा मुयार्ची' का फर्स्ट लुक आज शाम जारी कर दिया जाएगा। अजित के प्रशंसकों क इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और इस खबर से वे सभी गदगद हो उठे हैं।
तमिल सुपरस्टार अजित कुमार के प्रशंसकों को आज बड़ा तोहफा मिलने वाला है। अजित इन दिनों अपनी दो फिल्मों- 'गुड बैड अग्ली' और 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इनमें से 'विदा मुयार्ची' को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
आज शाम रिलीज होगा फर्स्ट लुक
'विदा मुयार्ची' का फर्स्ट लुक आज शाम सात बजकर तीन मिनट पर सामने आ जाएगा। दर्शक इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और इस खबर से वे सभी गदगद हो उठे हैं। सभी के मन में सवाल है कि आखिर फर्स्ट लुक में क्या-क्या देखने को मिलने वाला है और इस मामले में अजित कुमार के फैंस का उत्साह तो अलग ही स्तर पर है।
ये कलाकार आएंगे नजर
अजित कुमार हाल ही में, 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग के लिए अजरबैजान पहुंचे थे। इसके बाद खबर आई थी कि वहां एक महीने तक फिल्म की शूटिंग की जाएगी, जिसके बाद 'विदा मुयार्ची' की टीम भारत लौटेगी और फिर हैदराबाद में 10 दिनों तक शूटिंग चलेगी। इस फिल्म का निर्देशन मगिज थिरुमेनी कर रहे हैं। इसमें अजित कुमार और त्रिशा कृष्णन मुख्य किरदार अदा कर रहे हैं। इनके अलावा रेजिना कैसंड्रा, आरव और अर्जुन सरजा भी परदे पर दिखाई देंगे।
अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया संगीत
'विदा मुयार्ची' का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत सुनने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि फिल्म को दिवाली के आसपास रिलीज किया जा सकता है और इसे लेकर योजना बनाई जा रही है। बता दें कि 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग पूरी करने के बाद अजित कुमार 'गुड बैड अग्ली' के शूट में व्यस्त हो जाएंगे।