पेरिस ओलंपिक का रविवार को समापन हो गया है। हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज पेरिस ओलंपिक के समारोपन समारोह में शानदार स्टंट करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने जबर्दस्त स्टंट से सभी को हैरान कर दिया है। 26 जुलाई के उद्घाटन समारोह के बाद से XXXIII ओलंपियाड के खेलों में शामिल टॉम क्रूज ने पेरिस को लॉस एंजिल्स 2028 को सौंपने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका ये स्टंट पूरी तरह से हॉलीवुड पर आधारित था।
अपने अंदाज से क्रूज ने समारोह को बनाया यादगार
स्टेड डी फ्रांस के किनारे पर ढाई घंटे तक चले पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में टॉम क्रूज को फीनिक्स और स्टेज पर मौजूद एथलीटों के साथदेखा गया। क्रूज का यह कदम उनके 'द स्टार स्पैंगल्ड बैनर' के प्रदर्शन के ठीक बाद आया। अभिनेता ने अपने अंदाज से इस समापन समारोह को यादगार बना दिया। राष्ट्रगान के भावपूर्ण प्रदर्शन से पहले ओलंपिक ध्वज को लॉस एंजिल्स की मेयर कैरेन बास और सिमोन बाइल्स को सौंपा गया।
टॉम क्रूज ने किए हैरान कर देने वाले स्टंट
क्रूज जब ओलंपिक एथलीटों के बीच उतरे तो माइक टिरिको ने जोर से कहा, 'अमेरिका, चलो चलें।' मेयर बास से झंडा लेते हुए टॉम क्रूज मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्टेडियम से बाहर निकल गए। इसके बाद क्रूज का एक पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो सामने आया। इसमें वह वे विमान से छलांग लगाते हुए झंडा लॉस एंजिल्स पहुंचाते हैं। उनके इस स्टंट को देखकर स्टेडियम में मौजूद हर कोई हैरान रह गया।
पेरिस की सड़कों का किया दौरा
स्टेडियम की छत से टॉम क्रूज रस्सी के जरिए छलांग लगाकर नीचे पहुंचे। इसके बाद बाइक से पेरिस की सड़कों का दौरा करते हुए नजर आए। बाद में वह सीधे एक विमान में बाइक के साथ गए, जो उन्हें लॉस एंजिल्स ले गया। उनके इन जबरदस्त स्टंस ने सभी को हैरत में डाल दिया।
Deadpool and Wolverine: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने पार किया एक अरब डॉलर की कमाई का आंकड़ा, अब 'जोकर' को पछाड़ेगी