'दामिनी', 'हीरो', 'घातक', 'जुर्म', 'परिवार' और 'घर हो तो ऐसा' समेत कई फिल्मों में अभिनय करने वाली दिग्गज अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि और दिवंगत विनोद खन्ना की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। मीनाक्षी ने एक हालिया साक्षात्कार में बताया कि उनके और विनोद खन्ना के बीच अच्छा तालमेल हुआ करता था। इस मौके पर उन्होंने अपनी और विनोद खन्ना से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें भी साझा की।
Sara Ali Khan Birthday: छोटी उम्र में सारा अली खान ने कमाया बड़ा नाम, अपने दम पर बनीं करोड़ों की मालकिन
विनोद खन्ना विनम्र और शांत इंसान थे: मीनाक्षी
मीनाक्षी शेषाद्रि ने काम के दौरान सहजता से पेश आने के लिए विनोद खन्ना की तारीफ की। मीनाक्षी उन्हें एक विनम्र इंसान मानती हैं और कहती हैं कि विनोद खन्ना सभी लोगों को साथ लेकर चलने वाले आदमी थे। उन्होंने विनोद खन्ना को एक शांत आदमी भी करार दिया। लहरें रेट्रो को दिए साक्षात्कार में मीनाक्षी ने कहा कि जब वो विनोद खन्ना के साथ काम कर रही होती थी, तो उनके पिता फिल्म के सेट पर आया करते थे।
Deadpool and Wolverine: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने पार किया एक अरब डॉलर की कमाई का आंकड़ा, अब 'जोकर' को पछाड़ेगी
फिल्म के सेट पर सुनाया करते थे एडल्ट चुटकुले
मीनाक्षी ने साक्षात्कार में एक दिलचस्प बात बताते हुए कहा कि जब किसी फिल्म के सेट पर विनोद खन्ना, मीनाक्षी और उनके पिता मौजूद होते थे तो वे तीनों लंच के दौरान एडल्ट चुटकुले सुनाया करते थे। मीनाक्षी कहती हैं कि अपने व्यक्तित्व के इस पहलू को वो किसी दूसरे आदमी को दिखाने में सहज नहीं थी। हालांकि, मीनाक्षी ने विनोद खन्ना को अपना बढ़िया दोस्त होने का दावा भी नहीं किया। मालूम हो कि मीनाक्षी शेषाद्रि और विनोद खन्ना ने 'पुलिस और मुजरिम', 'क्षत्रिय', 'महादेव', 'सत्यमेव जयते', 'जुर्म' और 'हमशक्ल' समेत कई फिल्मों में साथ काम किया था।
Bioscope: नसीर को पूरी फिल्म के मिले सिर्फ 15 हजार, विधु ने संभाला प्रोडक्शन, सुधीर मिश्रा बने असिस्टेंट