फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Mirza Malik Show: तलाक की खबरों के बीच शोएब के लिए 'कुंडी मत खड़काओ' गाती नजर आईं सानिया, देखें वीडियो

Wed, 28 Dec 2022 10:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सानिया और शोएब के बीच तलाक की अफवाहों के बीच मिर्जा मलिक शो की घोषणा पिछले महीने उर्दूफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर की थी। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होता है।
विज्ञापन
शोएब मलिक, सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की चर्चा बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर हो रही थीं। हालांकि इन सब के बीच दोनों का एक रियलिटी शो मिर्जा-मलिक शो आ चुका है, जिसमें दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। हाल ही में इस शो के नए एपिसोड का प्रोमो जारी किया। इस क्लिप में दोनों खूब मस्ती मजाक करते नजर आए। 

विज्ञापन

Ponniyin Selvan 2: न्यू ईयर से पहले फैंस को मिला बड़ा तोहफा, पीएस-2 के दमदार टीजर के साथ सामने आई रिलीज डेट

शोएब मलिक, सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया और शोएब के शो का यह प्रोमो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस छोटे से क्लिप में हूंमायूं सईद को शो में बतौर गेस्ट देखा जा सकता है। वहीं, वीडियो में आगे सानिया और हूंमायूं एक मजेदार गेम खेलते नजर आते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शोएब एक गाने का हिंट देते हैं जिस पर सानिया तुरंत गाना गाती नजर आती हैं। सानिया गब्बर इज बैक का गाना 'कुंडी मत खड़काओ राजा' गाना गाने लगती हैं, जिसके बाद वहां मौजूद सभी हंसने लगते हैं। 
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर साधा 'बेशरम रंग' पर निशाना, लिखी यह चेतावनी

शोएब मलिक, सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सानिया और शोएब के बीच तलाक की अफवाहों के बीच मिर्जा मलिक शो की घोषणा पिछले महीने उर्दूफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर की थी। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म उर्दूफ्लिक्स पर प्रसारित होता है। गौरतलब है कि शोएब और सानिया ने साल 2010 में शादी की थी और तब से दुबई में रह रहे हैं। 
विज्ञापन

शोएब मलिक, सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों का एक बेटा है जिसका नाम इजहान है। हाल ही में, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शोएब और सानिया ने कथित तौर पर अपनी 12 साल की शादी को तोड़ दिया है। हालांकि इस जोड़े ने अब तक इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है।

Shekhar Suman: शेखर सुमन ने की सुशांत सिंह राजपूत का केस दोबारा खोलने की मांग, बोले- साजिश का पर्दाफाश...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें