कृति सैनन बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने फिल्म 'हीरोपंती' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। पहली फिल्म से अब तक कृति ने बॉलीवुड में लगभग एक दशक पूरा कर लिया है। अपने अब तक के करियर में उन्होंने बहुमुखी किरदार किए हैं। उनके लिए इस साल की शुरुआत भी काफी बेहतरीन रही है। एक के बाद एक उनकी दो फिल्में इस साल रिलीज हुई हैं। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'क्रू' दोनों बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई हैं।
निजी जिंदगी पर की बात
इस साल रिलीज हुई कृति की दोनों फिल्मों को फिल्म समीक्षकों और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। साल की शुरुआत में लगातार दो सफल फिल्में दे कर उन्होंने फिर से अपनी मौजूदगी जाहिर की है। अभिनेत्री की सफलता से उनके फैंस काफी खुश हैं। अभिनेत्री के फैंस उनकी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी के बारे में जानने को भी काफी उत्सुक रहते हैं। हाल में ही 'क्रू' अभिनेत्री ने अपने आदर्श हमसफर को लेकर बात की है।
बताया था आदर्श हमसफर के गुण
एक इंटरव्यू के दौरान, उनसे उनके पुराने बयान को लेकर सवाल पूछा गया। अपने पुराने बयान में उन्होंने कहा था कि उनके लिए एक आदर्श हमसफर में आदर भाव के साथ कई और आवश्यक गुण होने चाहिए। इसको लेकर उनसे सवाल किया गया कि उनके जैसी सफल महिला के लिए जो कामयाब,स्मार्ट, खूबसूरत और आर्थिक रुप से आजाद है, क्या उनके लिए ऐसा लड़का ढूंढ़ पाना संभव है, जिसमें वो सभी गुण हो? इसका जवाब देते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता। फिलहाल तो मुझे नहीं पता कि लड़के में इन सभी गुणों को होना आवश्यक है या नहीं। मुझे नहीं लगता'।
Genelia Reviews Srikanth: 'श्रीकांत' पर आया जेनेलिया का दिल, लगाई तारीफों की झड़ी, फिल्म की टीम को दी बधाई
आपकी चाहत और जरुरत अलग हो सकती है
इसमें आगे उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि आजकल काफी दवाब है कि हमें ये चाहिए वो चाहिए। जो आप चाहते हो और जो आपकी जरुरत है, वो अलग हो सकता है। मुझे लग सकता है कि मुझे ऐसा लड़का चाहिए या वैसा चाहिए, लेकिन हो सकता है कि असल में मुझे बस वो चाहिए हो, जो साधारण चीजों को पसंद करे, जो सच्चा हो, जो मुझे हंसा सके, जिसके साथ मेरा मन जुड़ सके, जिसके साथ मैं घंटो बात कर सकूं, जो मेरा और मेरे काम का सम्मान कर सके और मुझे लगता है कि बाकि दूसरी चीजें भी काफी महत्वपूर्ण हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी में मेरे बताए आवश्यक गुणों का होना जरुरी है, लेकिन उसकी अपनी चीजों पर अच्छी पकड़ हो और हर मायने में सुरक्षित हो, ये महत्वपूर्ण है'।
कृष्ण बनकर मशहूर हुआ था यह एक्टर, कनाडा में बना था पिता